पंच गौरव योजना : ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैराकी प्रतियोगिताएं सोमवार से

प्रथम चरण में चार ब्लॉक की प्रतियोगिता खेरवाड़ा में
उदयपुर, 8 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर में तैराकी प्रतिभाओं को तलाशने तथा तराशने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नवाचार किया जा रहा है। पंच गौरव में एक जिला-एक खेल के तहत शामिल तैराकी को प्रोत्साहित करने जिले में प्रारंभ किए जा रहे टेलेन्ट सर्च के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं का प्रथम चरण सोमवार से खेरवाड़ा में शुरू होगा।
जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि 9 मार्च 2026 को पंचायत समिति मुख्यालय खेरवाड़ा में खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव तथा गिर्वा ब्लॉक के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार 10 मार्च को झाड़ोल में कोटडा, झाडोल व फलासिया, 11 मार्च को गोगुन्दा में गोगुन्दा, सायरा, देवला व बडगॉव तथा चतुर्थ चरण में 12 मार्च को भटेवर में मावली, वल्लभनगर, भीण्डर व कुराबड की ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैयारी प्रतियोगिताएं होंगी।
डॉ. पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही निर्णायकों का मनोनयन भी शिक्षा विभाग द्वारा कर लिया गया है। इन प्रतियोगिताओ में विजेता खिलाडियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। चयनित तैराकों को महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर में निःशुल्क 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!