पंच गौरव तैराकी टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं : जनजाति अंचल की प्रतिभाओं ने दिखाया तैराकी कौशल

झाड़ोल, कोटड़ा व फलासिया ब्लॉक की स्पर्धाएं
उदयपुर, 10 मार्च। पंच गौरव योजनान्तर्गत एक जिला एक खेल के तहत चयनित तैराकी को प्रोत्साहित करने तथा जिले की प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता, युडीए अध्यक्ष राहुल जैन के निर्देशन में चल रहे ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च को लेकर खिलाड़ियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में मंगलवार को जनजाति अंचल झाड़ोल, कोटड़ा और फलासिया की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं झाड़ोल में आयोजित हुई।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि 10 मार्च को डूंगर बाग रिसॉर्ट, झाडोल के तरणताल पर झाड़ोल, फलासिया, कोटडा ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। कोटडा ब्लॉक की प्रतियोगिता में लगभग 45 तैराकों ने भाग लिया। बालक वर्ग में अर्जुनलाल, अजय, खलीयाराम व किशन प्रथम, अर्जुनलाल, कमलेश कुमार, समीर कुमार द्वितीय तथा राहुल कुमार, सवजीराम, सिद्वार्थ तृतीय रहे। बालिका वर्ग मे मुन्नीकुमारी, जिया कुमारी, संजना कुमारी विजयी रहे।
फलासिया ब्लॉक की प्रतियोगिता में लगभग 60 तैराकां ने भाग लिया।  बालक वर्ग में नरपत सिंह, युवराज सिंह, नरेन्द्र खराडी प्रथम, सिद्वार्थ खराडी, जयपाल, विजय द्वितीय तथा मोहनलाल, रघुवर सिंह, सिद्वार्थ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रियका, सूर्या, किरण विजयी रही। झाडोल ब्लॉक की प्रतियोगिता में लगभग 76 तैराकों ने भाग लिया। इसमें जितेन्द्र कुमार, एमेश, राजकुमार प्रथम, संजय कुमार, मदनलाल, पंकज द्वितीय तथा रमेश कुमार, प्रकाश कुमार, रमेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रथम लक्ष्मी कुमारी, रमीला, मनीशा, द्वितीय टीना, कावली व कैलाशी तथा तृतीय सनु कुमारी, कैलाशी, सनु रहे।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाडोल मनीष जोशी रहे। विशिष्ट अतिथि विजय साचीयार, राधेश्याम सुथार तथा मावाराम, रमेश चन्द्र दारागी, भुरीलाल खराडी, नटवर सिंह झाला, जगदीश जोशी, अजय मीणा, रणछोड लाल, कन्हैयालाल गमार, श्यामलाल वडेरा, पहाड सिंह रहे। तीनों ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन किया।

डॉ पालीवाल ने बताया कि 11 मार्च को गोगुन्दा में गोगुन्दा, सायरा, देवला व बडगॉव ब्लॉक की प्रतियोगिताएं होंगी। चतुर्थ चरण में 12 मार्च को मावली, वल्लभनगर, भीण्डर व कुराबड की ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिनांक 13 से 28 मार्च तक 15 दिवसीय आवासीय शिविर में महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!