भाजपा शहर जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की रूपरेखा तय

उदयपुर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा पटेल सर्कल पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 को विभिन्न मंडलों में आयोजित किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिला अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षण महाभियान के आयोजन की तिथियां और स्थान घोषित किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुंदर सिंह भंडारी मंडल का प्रशिक्षण अभियान हाथीपोल धर्मशाला पर 28 और 29 मार्च को होगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल का आयोजन 27 और 28 मार्च को बलूचिस्तान सामुदायिक भवन शक्ति नगर में किया जाएगा। अंबेडकर मंडल का आयोजन जैन धर्मशाला शिक्षा भवन में 27 और 28 मार्च को होगा। राणा प्रताप मंडल का आयोजन सूर्यनगर सामुदायिक भवन पर 28 और 29 मार्च को किया जाएगा।
दीनदयाल उपाध्याय मंडल का प्रशिक्षण अभियान 21 और 22 मार्च को गमेर बाग गोवर्धन विलास में होगा सरदार पटेल मंडल का आयोजन 14 और 15 मार्च को ग़मेर बाग गोवर्धन विलास में किया जाएगा। नंदेश्वर मंडल का आयोजन डिवाइन हिल्स बडगांव में 24 और 25 मार्च को होगा। भानु कुमार शास्त्री भुवाना मंडल का प्रशिक्षण मधु मिलन वाटिका बडगांव में 28 और 29 मार्च को किया जाएगा।
जावर माता मंडल का आयोजन 21 और 22 मार्च को नवीन पब्लिक स्कूल टीडी में होगा रामेश्वर मंडल का आयोजन कलडवास ग्राम पंचायत महादेव मंदिर के पास 23 और 24 मार्च को किया जाएगा। देबारी मंडल का आयोजन विला नेचरनेस्ट ग्राम पंचायत में किया जाएगा जबकि बड़गांव मंडल का आयोजन 23 और 24 मार्च को सामुदायिक भवन टाइगर हिल्स में किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर महामंत्री पंकज बोराना उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत जगदीश शर्मा दिग्विजय श्रीमाली खूबीलाल पालीवाल और हजारीलाल जैन उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!