न्याज ए हुसैन का आयोजन

उदयपुर। शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जां निसारों की शहादत की याद में अमर नगर, मल्लातलाई में हुसैनी कमेटी ग्रुप की जानिब से न्याज ए हुसैन का एहतमाम किया गया।

कमेटी की महिला सदस्य अफरोज खान ने बताया कि उदयपुर जिले में एकमात्र हुसैन कमेटी ग्रुप जिसमें सभी महिलाएं मिलजुलकर एक जैसी वेषभूषा में इमाम हुसैन की याद में आम न्याज का एहतमाम करती है और सामूहिक रूप से शहर भर के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे इस न्याज में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर न्याज ए हुसैन से सराबोर होते हैं।
इस मौके पर हुसैन कमेटी ग्रुप की सायरा बानो, सुल्ताना बानो, पिंकी, शबनम ,रोशन, गुड्डी, शकीला, शमीम, नफीसा, जेबुन, परवीन, मुन्नी, फातिमा, सोफिया, अफरोज, संजीदा, चमन आदि उपस्थित थी।

जलियांवाला बाग नाटक का मंचन 16 को
उदयपुर। सृजन द स्पार्क संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 16 अगस्त को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जलियांवाला नाटक का मंचन किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने बताया कि डॉ. सूरजप्रकाश द्वारा लिखित एवं अशोक बांठिया द्वारा निर्देशित जलियांवाला बाग नाटक में मुबंई की संस्था मिस्टिक एक्ट के 25 कलाकारों द्वारा मंचन किया जायेगा। नाटक में अग्रेंजों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियां पर ढाये गये जुल्मों की दास्तां बतायी जायेगी। अशोक बांठिया ने बताया कि इस नाटक के देश-विदेश में अब तक 25 से अधिक शो आयोजित किये जा चुके है। नाटक में सभी कलाकार सरदार बने है। सचिव ब्रजेन्द्र सेठ ने बताया कि अशोक बाठियंा की टीम को मुंबई से आयेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!