उदयपुर। रविवार को बार एसोसिएशन मावली के तत्वाधान एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बार एसोसिएशन मावली बनाम बेंच मावली न्यायालय के मध्य खेला गया | बार एसोसिएशन मावली के प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने बताया की प्रतियोगिता की अध्यक्षता माननीय अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साहब श्री नरेश कुमार जैन ने की आयोजन के मुख्य अतिथि माननिय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश साहब मावली श्री वैभव कुमार रहे. कार्यक्रम की सूत्र धार मावली बार एसोसिएशन की माननिय अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश पगारिया रही | मैच की शुरुआत अम्पायर श्री दीपक गुसर ( शारिरिक शिक्षक ) एवं श्री लोकेंद्र सिंह ने टॉस करवाया. बार टीम के कप्तान श्री अशोक सेन व बेंच टीम के कप्तान श्री वैभव कुमार द्वारा टॉस किया| बार टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट गवांकर 200 रनों का लक्ष्य दिया | लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.3 ओवर में 105 रनों की पारी पर आल आउट कर दिया और बार एसोसिएशन मावली ने इस मैच को 94 से जीता | समापन में मुख्य अतिथि वैभव कुमार द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और अच्छा आयोजन करवाने के लिए सराहना की, अध्यक्षता कर रहे नरेश कुमार जैन द्वारा पहली बार बार एसोसिएशन मावली द्वारा जो आयोजन करवाया उसे और आगे भी बार एवं बेंच को सोहार्द पूर्ण संबन्ध को बढ़ाने लिए आयोजन करवाते रहे व आयोजन की सरहाना की व आयोजन की सूत्र धार बार एसोसिएशन अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी द्वारा सबका धन्यवाद आभार व्यक्त किया सुंदर आयोजन सफल बनाने के लिए | मैन ऑफ द मैच शैलेश मीणा 83 रन नाबाद व तीन विकेट, बेस्ट बॉलर भोजपुरी गोस्वामी, बेस्ट फील्डर वैभव कुमार, बेस्ट ऑल राउंडर राजेश जाट को दिया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी दी एवं सभी विजेता एवं उप विजेता खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया. कार्यक्रम में बार एसोसिएशन मावली की कोषाध्यक्ष लाजवंती जैन, प्रतियोगिता के संचालन कर्ता पुस्तकालय सचिव सूरज लोहार, पूर्व बार अध्यक्ष कपिश पगारिया, नितिन मंडोवरा, सुखदेव सिंह उज्जवल, जयेश मारवाडी, अशोक वर्मा, भेरू लाल जाट, दीपक बड़गुर्जर, नाथू लाल, कैलाश डांगी, विकास सोनी, भाविन जैन, राहुल मारवाड़ी, दिनेश डांगी, रोहित चौधरी, प्रहलाद सुथार, नारायण पालीवाल, राकेश प्रजपात, उमेश सेन, उमेश , करण, योगेंद्र व्यास, भावना पारिक, दीपक सोनी, लोकेश कुमार, गोपाल जैन, ललित मीणा, अमन भाटी, पुष्पेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, मेघराज, मुकेश बारबर, धनंजय, विनोद पूरी, सचिन गुर्जर, गौतम,शुभम आदि बार एवं बेंच के अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे.
एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
