इंटर हाउस कॉम्पिटिशन का आयोजन

फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी में इंटर हाउस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रथम फैज के दौरान प्रताप, पन्ना, विवेकानंद, लक्ष्मीबाई, कल्पना एवं टैगोर हाउस के बीच शानदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। कॉम्पिटिशन में टिक-टैक-टॉय, कनेक्ट- 4, कैरम, कबड्डी, डार्ट बोर्ड, बिग बाइट बैटल, क्यूब सॉल्व, 1 मिनट गेम्स आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इस दौरान पन्ना हाउस प्रथम एवं कल्पना हाउस द्वितीय रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!