उदयपुर, 9 मार्च। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान एवं आदिश्वर इंफ्रा विजन प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में “प्रथमेश 2026” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी एवं जैन धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जैन पाठशालाओं के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक अरुण लूणदिया ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें पारस सिंघवी, निर्मल मालवी, शांतिलाल गांगावत, डॉ. देव कोठारी, राजेश देवड़ा, गौरव गनोडिया, अरुण लूणदिया, नाथूलाल खलूडिया, अशोक कलावत, भगवतीलाल भोजावत, प्रकाशचंद्र भंवरा, राजीव-संजीव कोठारी तथा हितेश-कमल देवड़ा मुख्य संयोजक के रूप में उपस्थित रहे।
पिछले तीन वर्षों से इस प्रकार का आयोजन मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम का सफल संयोजन गीतेश दामावत, पंडित अंकित जैन एवं मनोज चंपावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी पाठशालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। साथ ही आदिश्वर रिवेरिया प्रोजेक्ट की जानकारी भी उपस्थित जनों के साथ साझा की गई। पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया तथा “पाठशाला की आवश्यकता क्यों है” विषय पर लघु नाटिका सहित जैन धर्म पर आधारित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित समाजजनों ने सराहा। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य आदिश्वर इंफ्रा विजन प्रा. लि. द्वारा रखा गया। इस अवसर पर जैन समाज के विभिन्न मंदिर, समाज के अध्यक्ष-महामंत्री, पदाधिकारीगण सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रितेश जैन द्वारा किया गया।
ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी एवं जैन धर्म पर आधारित प्रथमेश-2 का आयोजन
