भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उदयपुर द्वारा अंगदान एवं देहदान जागरूकता  रैली का आयोजन

उदयपुर, 19 जुलाई/   भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के प्रेसिडेंट जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के दिशा निर्देशन में अंगदान एवं  देहदान पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के मानद सचिव सुनील गांग के नेतृत्व में शाखा के अध्यक्ष डॉ.गजेंद्र भंसाली द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ रसिकलाल धारीवाल विद्यालय प्रांगण से किया गया। जिसमें सीनियर क्लास के करीब 250 विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के कर्मचारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सहयोग से बड़े उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने पोस्टर्स एवं पेंपलेट बनाकर आवासीय  कॉलोनी में भरपूर नारेबाजी एवं वार्तालाप कर अंगदान एवं देहदान जागरूकता हेतु अथक प्रयास किए। इस रैली में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के संरक्षक डॉ.रणवीर सिंह मेहता, वरिष्ठ सदस्य प्रेमलता मेहता कर्मचारी मुरली सोनी, आजाद बोर्दिया की अहम भूमिका रही। विद्यालय से डॉ. हेमा छाबड़ा, उषा चौधरी भावना कावड़िया, शीतल कोठारी, वर्षा चतुर्वेदी, अदिति माथुर, रंजन व्यास, शिल्पा पारीक, मोहम्मद अनीस, पूनम बाबेल एवं आम जन की भागीदारी रही। कार्यक्रम समापन पर मानद सचिव सुनील गांग द्वारा विद्यालय के गुरुजन कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद अर्पित कर आभार व्यक्त किया।

संभाग के पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण शिविर 29 से
उदयपुर, 19 जुलाई/पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 29 जुलाई से उदयपुर संभाग के लिए तीन दिवसीय आवासीय पशुपालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। उप निदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि उदयपुर संभाग में पशुपालकों द्वारा पशुओं को उपलब्ध कराया जाने वाले चारे में पौष्टिकता की कमी होने से पशु उत्पादन कम मिल पाता है। चारे की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता और अधिक बढ़ाकर उत्पादन में वृद्धि एवं साथ ही लागत मूल्य में कमी से पशुपालक की समृद्धि संभव है। प्रथम प्रशिक्षण शिविर में उदयपुर एवं डूंगरपुर जिले के 15-15 प्रगतिशील पशुपालक भाग लेंगे। शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रायोगिक रूप से पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर उसकी कार्य कुशलता का विकास किये जाने का प्रयास किया जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों को औषधी किट एवं साहित्य उपलब्ध कराया जायेगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!