प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 8 मई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक है। सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अरूषी जैन ने बताया गया कि यह पुरस्कार 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कला-संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में योग्य व इच्छुक बालक विभाग की वेबसाइट अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, इसमें चयन होने पर सरकार द्वारा उनको पुरस्कृत की किया जाएगा।

लोकसभा आम चुनाव 2024
मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 28 मई व 1 जून को

उदयपुर, 8 मई। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय क्षेत्र उदयपुर की मतगणना के लिए मतगणना दल, पोस्टल बैलेट गणना दल, सहायक रिटर्निग अधिकारी माइक्रो आब्जर्वर एवं व्यवस्था में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल के आदेश अनुसार इन अधिकारी-कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 28 मई को सुबह 10 बजे से तथा द्वितीय प्रशिक्षण 1 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। दोनो प्रशिक्षण कार्यक्रम सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित होंगे।

कलक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 प्रथम चरण के संबंध में दिए निर्देश
उदयपुर, 8 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 प्रथम चरण अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने समस्त उपखंड व विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश दिए है।
कलक्टर ने विभागीय योजनाओं, एमजी नरेगा ओर राज्य मद में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यो की बकाया प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी करने हेतु आवश्यक तकनीकी स्वीकृति एवं तखमीने संबंधित विभाग को प्रेषित करने, एमजी नरेगा मद में जिओ टेंग कार्यों को नरेगा प्लान में अनुमोदित कराने, प्रगति की गति बढाने के लिये ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में 10 मई से पूर्व समीक्षा बैठक आयोजित कर आगामी वर्षा माह से पूर्व अधिकाधिक जल संग्रहण एवं जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के ऑनलाइन पोर्टल चालू होने तक प्रत्येक सप्ताह की सूचना भिजवाने और कार्यवाही उपरांत संकलित प्रगति की सूचना 13 मई को 11 बजे तक आवश्यक रूप भिजवाने के निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!