एक दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

उदयपुर। स्व. डॉ.सुन्दर लाल दक द्वारा स्थापित योग सेवा समिति व जैन सोशल ग्रुप उमंग के संयुक्त तत्वावधान में योग सेवा समिति परिसर में आज एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया।
योगाचार्य विजय बहादुर यादव और योगाचार्य प्रवीण सिंह मुणोत ने शिविरार्थियों को क्रिया, आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करवाया। संस्था की संचालिका श्रीमती प्रेम दक ने बताया कि शिविर में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज सेवी महेंद्र टाया, जितेंद्र, शान्तिलाल सरणोत, प्रकाश एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!