उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा जिले में सम्पति सम्बधी अपराधों की वारदातों का खुलासा करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस पर तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में रविन्द्र चारण थानाधिकारी, अम्बामातामय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 240/2023 धारा 379 भादस में वांछित माल मुल्जिम की तलाश शुरू की। दौराने तलाश टीम आसूचना के आधार पर मस्तान बाबा रोड पहुची तो एक व्यक्ति टीम को देखकर भागने लगा। जिसको डिटेन कर नाम पता पुछा तो अपना नाम बदाराम उर्फ बदिया उर्फ अरुण पिता श्री मोतीराम निवासी काकरडी थाना नाणा जिला पाली होना बताया। जिसके पास प्रकरण का माल मशरूका होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से प्रकरण के माल मशरूका के अलावा थाना अम्बामाता, हाथीपोल, गोगुन्दा व पिण्डवाडा से चोरी किये गये कुल 09 दुपहिया वाहन जिसमें 07 मोटर साईकिल हिरो स्पलेण्डर, 01 पल्सर, 01 अपाची टीवीएस बरामद की गई है। अभियुक्त शातिर चोर है इसने उदयपुर, गोगुन्दा, पाली व सिरोही में कई जगहो पर चोरिया की है। वर्तमान में बाली थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हो फरार चल रहा है। अभियुक्त का पी.सी रिमाण्ड लेकर और भी गहनता से पुछताछ की जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
दुपहिया वाहन चोरी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, 09 दुपहिया वाहन बरामद
