गौ-माता को धराया लपसी का भोज
सैयद हबीब
उदयपुर 30 जुलाई। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण मास व अधिक मास के द्वितीय सोमवार पर श्रावण महोत्सव को लेकर प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रन्यास अध्यक्ष ने आगामी शाही सवारी व वर्ष भर चलने वाले रजत वर्ष महोत्सव पर विचार विमर्श किया।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि रजत वर्ष महोत्सव के अन्तर्गत शिवधाम विकास यात्रा के तहत् मंदिर प्रांगण में 51 फीट त्रिशुल, डमरू, त्रिपुण्ड, स्वस्तिक व ओम के आकार मंे स्थापित होगा जो फतहसागर के छोर से नजर आएगा। जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आदि योगी की विशाल प्रतिमा, प्रवचन कक्ष, योग कक्ष, लहर कला केन्द्र, शिव शक्ति पीठ, गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, अर्थव कुण्ड का जीर्णोद्धार, द्वार प्रहरी व नव गृह प्राण प्रतिष्ठा, हनुमान, भैरव प्रतिष्ठा, नर्बदेश्वर लिंग प्राण प्रतिष्ठा, निःशुल्क भोजन शाला व शोध प्रकाशन केन्द्र, भोलेनाथ गुफा आदि शिवधाम विकास योजना व रजत वर्ष महोत्सव के अन्तर्गत कई विकास कार्य व धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन होंगे।
अधिक मास के के द्वितीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रतिकात्मक स्वरूप को रजत पालकी में विराजमान कर मंदिर परिक्रमा पथ से होते हुए नगर स्थापना से भी पूर्व ओगड़ी माई धुणी (शक्ति पीठ) पर ले जा जाया जाएगा। जहां आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की भव्य पूजन आरती की जाएगी।
श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि अधिक मास के द्वितीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार धराया जाएगा। साथ ही सायंकाल महाआरती की जाएगी। आरती पश्चात् भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्रावण महोत्सव समिति के विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट महिपाल शर्मा ने बताया कि रजत वर्ष महोत्सव व आगामी 28 अगस्त को निकलने वाली शाही सवारी के सन्दर्भ में तैयारियां जोरों पर चल रही है सवारी में निकलने वाली झांकियांे का रंगरोगन, बैनर, पोस्टर शीघ्र ही शहर के प्रमुख स्थानों व मंदिरों में लगवाए जाएंगे। इस बार शाही सवारी में भव्य संख्या मंे महिलाएं कलश लेकर साथ मंगल गीत गाते चलेगी। वहीं शाही सवारी में आने वाले प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना मंदिर परिषद पुजारी द्वारा की जाएगी।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि रजत वर्ष महोत्सव मंदिर जीर्णोद्धार में सहयेाग करने वाले सदस्यों को उनके जन्म दिवस व परिणयोत्सव दिवस पर प्रन्यास द्वारा मंदिर में आगामी 8 अगस्त प्रतिदिन आने वाले जन्म दिवस व परिणयोत्सव विवाह वर्षगांठ पर उनके लिए अभिषेक व उनका अभिनन्दन किया जाएगा।
101 किलो रवे की बने लापसी: यतेन्द्र दाधीच ने बताया कि प्रदोष पर आज महाकालेश्वर प्रांगण में 101 किलो रवे की लापसी गौ माता के लिए बनाई गई। सायं 5 बजे शिव भक्तों द्वारा गौ माता का लापसी का भोग धरा लापसी खिलाई गई। उक्त कार्य में रोनक कोठारी, यश सिंघल, सिद्धार्थ पोखरना ने व्यवस्था की।
आज की बैठक में श्री महाकोलश्वर अन्न यज्ञ सेवा समित के.जी.पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल, दिनेश मेहता, गिरिराज सोनी, प्रतीक्षा मेहता, आरती जोशी, राजू सोनी, गोपाल लोहार, सुरेन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।
