उदयपुर। प.पू. गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 बृज बिहारी वन जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्तों ने रक्तदान कर गुरुदेव को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
मन्दिर अधिष्ठाता महन्त श्री तन्मय वन महाराज के आह्वान पर भक्तों ने मानवता के कल्याण हेतु 71 यूनिट रक्तदान किया। महंत तन्मय वन महाराज ने बताया कि भक्तों के साथ निरंजनी अखाड़े के संतों ने भी भाग लिया और सभी द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुप्तेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक आरती के साथ हुई। उसके बाद गुरुदेव की समाधि श्री केदार बृजेश्वर महादेव के महाकाल स्वरूप भांग श्रृंगार के साथ आरती और श्री शिखर पर ध्वजा चढ़ाने के बाद दिन में रक्तदान किया गया,पूर्ण रात्रि में भक्तों ने जागरण कर खूब भजन गाए तड़के 4 बजे भगवान की आरती के साथ सत्संग पूर्ण हुआ। आज भगवान के रुद्राभिषेक आरती के बाद कन्या पूजन और भोग के साथ भक्तों और संतों का सत्कार कर कार्यक्रम पूर्ण होगा।
बृज बिहारी वन जी महाराज की पुण्यतिथि पर 71 यूनिट रक्तदान हुआ, रात्रि में भक्तों ने किया सत्संग
