दो साल नव उत्थान— नई पहचान, बढ़ता राजस्थान— हमारा राजस्थान
आमजन के अवलोकनार्थ के लिए 16 से 18 दिसंबर तक खुली रहेंगी प्रदर्शनी
सलूंबर 16 दिसम्बर। जिला प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया एवं जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन में जागरूकता आयेंगी तथा वे विकास प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निश्चित तौर पर लाभान्वित होंगे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने सभी विभागों की योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी विभागों में चहुंमुखी विकास हुए है, उनको समावेश कर जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के समस्त नागरिकों तक पहुंचे।
जिला विकास पुस्तिका का विमोचन
जिला प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। जिला विकास पुस्तिका में जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
16 से 18 दिसम्बर तक आमजन कर सकते है नि:शुल्क अवलोकन
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित की गई यह प्रर्दशनी 16 से 18 दिसम्बर तक आमजन के लिए प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक नि:शुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेंगी। इस दौरान आमजन विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त कर सकते है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, कन्हैयालाल मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक, मीडियाकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहें।
