भाजपा नेताओं ने सुश्री गिरिजा व्यास की पार्थिव देह पर की पुष्पांजलि दी श्रद्धांजलि
उदयपुर 2 मई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिरोही में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने उदयपुर पहुंची जहां एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी आदि ने उनकी अगवानी की।
तत्पश्चात पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिवंगत डॉ गिरिजा व्यास के निवास पर पहुंचे जहां पर उनकी पार्थिव देह को पुष्पांजलि प्रदान कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी तुषार मेहता पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी गिरीश शर्मा जिला मंत्री करणसिंह शक्तावत, सत्यनारायण माहेश्वरी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक अख्तर अली सिद्दीकी, रेखा ऊंटवाल देवेंद्र साहू भरत जोशी मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल विजय आहुजा कन्हैया वैष्णव महेश पुरी गोस्वामी सुनील चौधरी मुकेश जोशी सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढ्य संजीव जैन हरीश चावला लव बागड़ी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
