रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के नए सत्र 2024-25 का अधिष्ठापन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में पीजीडी रोटेरीयन निर्मल सिंघवी, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रोटरी रोटेरियन दीपक सुखाड़िया, ज़ोन कोऑर्डिनेटर संगीता मुंदरा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरीयन मुकेश गुरानी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरीयन जयेश पारीख, रोटरी क्लब युवा अध्यक्ष, यशवंत कुमावत, रोटरी क्लब अशोका अध्यक्ष, रोटेरीयन गिरीश रजानी, रोटरी क्लब सूर्या अध्यक्ष रोटेरीयन, पूनम अग्रवाल, रोटरी क्लब सूर्या सचिव, रोटेरीयन शाहिद हुसैन एवं ऐश्वर्या की क्लब सलाहकार रोटेरीयन डॉ. सीमा सिंह उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। रोटेरीयन निर्मल सिंघवी का स्वागत ऐश्वर्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रितु पालीवाल द्वारा किया गया। रोटेरियन दीपक सुखाड़िया का स्वागत ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य गजाराम सिरवी द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रोटरी एवं इंडक्शन ऑफिसर रोटेरियन दीपक सुखाड़िया ने रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के सभी सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी पदाधिकारीयों को इंस्टॉलेशन  ऑफिसर पीजीडी रोटेरीयन निर्मल सिंघवी द्वारा शपथ दिलाई गई।
अतिथियों द्वारा रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को पद की शपथ दिलाई गई। रोटेरीयन निर्मल सिंघवी ने सामाजिक सेवा के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए, जबकि रोटेरीयन दीपक सुखाड़िया ने छात्रों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। रोटेरीयन दीपक सुखाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति देश का आधार है। अपने जोश और जुनून से देश की सेवा में लगें, और मिलकर एक मजबूत, समृद्ध भारत का निर्माण करें। कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। क्लब सलाहकार रोटेरीयन डॉ सीमा सिंह ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप सभी आने वाले भविष्य के निर्माता हैं, अपने ज्ञान, कौशल और निष्ठा से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें। आईपीपी रोटेरीयन ऐश्वर्या सिंह ने रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या के पिछले सत्र के कार्याे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने इस वर्ष अब तक किए गए कार्यों एवं आगामी योजनायों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण योजना का भी शुभारंभ किया किया जिसमें आने वाले सत्र में 5000 से अधिक पर्यावरण बीज पेन का वितरण किया जाएगा। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या की सचिव रोटरेक्टर अविष्का सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!