प्रसव पश्चात पौष्टिक आहार वितरीत किये महिलाओं को

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या द्वारा आज पेसिफिक मेडीकल कालेज एण्ड हास्पिटल उदयपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. आभा गुप्ता की उपस्थिति में स्वस्थ जननी को प्रसव के बाद पौष्टिक आहार की आवश्यकता के अंतर्गत हस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को पौष्टिक आहार युक्त पैकेट्स वितरित किये गए। जिसमें दलिया, घी,गुड एवं खोपरे मुख्य थे।
क्लब अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर बल दिया तथा पौष्टिक आहार को माँ बच्चा दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ,अनिका भसीन, करन भसीन उपस्थित हुए। सचिव शाहिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!