राष्ट्र ऋषि के सम्मान एवं संदेश को जन जन तक पहुंचाने के संघ के अभियान की शुरुआत

सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
उदयपुर, 13 अप्रैल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर के द्वारा डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सामाजिक समरसता के भाव जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महानगर सह कार्यवाह डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया  की सेवा सप्ताह के इस क्रम के अंतर्गत आज कोर्ट चौराहे पर स्थित डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की मूर्ति एवं  पार्क की स्वच्छता की गई।
इसके पश्चात डॉक्टर बाबा साहब की आदम कद मूर्ति को स्वच्छ जल तथा दूध से अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर महानगर कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि संघ  प्रति वर्ष डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्मदिन  धूमधाम से मनाता है। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर राष्ट्र, राष्ट्रीयता एवं भारत राष्ट्र पर उनके विचारों को समझने की आवश्यकता है। महान राष्ट्रवादी बाबा साहब ने भारत राष्ट्र के प्रति जिस संवेदना के साथ अपने विचारों को सामने रखा उसे समझना वर्तमान परिपेक्ष्य में आवश्यक है। डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर का जीवन राष्ट्र तथा दीन- हीनाें के लिए समर्पित था। एक और करोड़ों दुखी पीड़ित लोगों के अधिकारों की रक्षा का प्रश्न ,वहीं दूसरी ओर राष्ट्रहित का सतत् स्मरण। हम जहां भी उनको देखते है, राष्ट्रीय हितों का संरक्षण संवर्धन करता हुआ पाते हैं।
मुंबई विधान परिषद द्वारा साइमन कमीशन को दी गई रिपोर्ट पर डॉक्टर अंबेडकर जी ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। 17 मई 1929 को उन्होंने अपनी एक स्वतंत्र रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट का एक छोटा सा अंश उनकी अखंड अक्षुण्ण  राष्ट्रभक्ति का बोध कराता है ।
रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि मैं कर्नाटक को मुंबई से अलग करने के विरुद्ध हूं क्योंकि एक भाषा एक प्रांत का सिद्धांत अमल में लाने की आवश्यकता नहीं है। आज की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि लोगों में संयुक्त राष्ट्रीयता का आभास उत्पन्न किया जाए। उनमें यह भावना नहीं आनी चाहिए कि वे सर्वप्रथम भारतीय और बाद में हिंदू,सिक्ख, जैन, बौद्ध, कर्नाटकी व राजस्थानी है बल्कि यह भावना कि वह सर्वप्रथम और अंततः भारतीय हैं उत्पन्न की जाए।
मेंहदी प्रतियोगिता एवं विद्यालय परिसर की हुई स्वच्छता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा सप्ताह के अंतर्गत केशव नगर में मेंहदी प्रतियोगिता हुई विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, इसी क्रम में रामकृष्ण नगर के शोभागपुरा स्थित राजकीय विधालय परिसर की स्वच्छता की गई।
उल्लेखनीय है की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा सप्ताह के अंतर्गत संघ की उदयपुर महानगर की सभी 11 इकाइयों में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के विषय को जन जन तक पहुचाया जाएगा।
विभिन्न कार्यक्रमों मे महानगर सहकार्यवाह राहुल राठौड एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!