राजसमंद. गहलोत द्वारा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए वर्ष 2023-24 में प्रस्तुत कृषि बजट में की गई घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार के उद्देश्य से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला आयोजन कार्यक्रम के तहत राजसमंद जिला में आज बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष की अनुमति उपरांत कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चंद मेघवंशी ने कार्यशाला में आगंतुक सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों प्रगतिशील कृषक भाइयों का स्वागत करते हुए बजट में कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित बजट घोषणाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत की जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होने बताया कि कृषक कल्याण कोष में अनुदान राशि 5000 करोड रू. से बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपए की गई। साथ ही उन्होने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गठित 12 मिशन की विस्तृत जानकारी से कार्यशाला में अवगत कराया गया। इसके तहत राजस्थान सुक्ष्म सिंचाई मिशन, राजस्थान जैविक खेती मिशन, राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन, राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन, राजस्थान संरक्षित खेती मिशन, राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन, राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन, राजस्थान भूमि पूर्णता मिशन, राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन, राजस्थान कृषि तकनीकी मिशन, राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन, राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन मिशन, द्वारा क्रियान्वित किए जाएंगे। सूक्ष्म सिंचाई मिशन के अंतर्गत फार्म पोंड निर्माण कार्य पर गत वर्ष देय अधिकतम अनुदान राशि सामान्य श्रेणी कृषक हेतु 90000 से बढ़ाकर 120000 रू. एवं लघु एवं सीमांत कृषक श्रेणी को राशि 105000 से बढ़ाकर 135000 रू. किया गया है।
उन्होने बताया कि राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन मिशन के तहत कृषि संकाय में अध्ययनरत बालिका छात्रवृत्ति अंतर्गत देय प्रोत्साहन राशि 5000, 12000, एवं 15000 से बढ़ाकर क्रमशः 15000, 25000 एवं 40000 रुपए की गई है। साथ ही कृषि विभाग द्वारा राज किसान सुविधा मोबाइल ऐप की उपयोगिता की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यशाला हेतु कृषि आयुक्तालय स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त निदेशक कृषि टी.के जोशी द्वारा किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए समन्वित प्रयासों से किसानों को लाभान्वित करने की बात कही इसी के साथ खंड भीलवाड़ा से अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ.़ राम अवतार शर्मा द्वारा जैविक खेती के बारे में किसानों को विस्तृत तकनीकी जानकारी एवं प्रमाणीकरण के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यशाला में सहभागी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की बजट घोषणाओं की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया।
कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमंद उत्साह चौधरी, उद्यान विभाग से उप निदेशक उद्यान डॉ रविंद्र वर्मा, पशुपालन विभाग से संयुक्त निदेशक डॉ अजय अरोरा, कृषि विपणन बोर्ड से कुलदीप मीणा कृषि उपज मंडी सचिव राजसमंद, तथा सहकारिता विभाग से जितेंद्र शर्मा निरीक्षक व मत्स्य पालन विभाग से हर्षिता शर्मा, नाबार्ड से वसुंधरा लीड बैंक मैनेजर, एस.सी उपाध्याय कृषि विभाग से समस्त सहायक निदेशक, कृषि अधिकारी एवं जिले से प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला कलक्टर द्वारा कृषि की महत्वता की ओर प्रेरित करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कृषकों की भागीदारी में समन्वित प्रयास करते हुए राज्य सरकार द्वारा की गई की गई घोषणाओं की निश्चित समय पर क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में सहायक निदेशक कृषि विस्तार राजसमंद संतोष कुमार दूरियां द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रस्तुत किया गया एवं कार्यशाला का समापन किया गया।
