अब गुलाब बाग भ्रमण करने वालों को मिलेगी दोहरी खुशी

54 लाख रुपए की लागत से सड़कें बनाने का काम शुरू
-राजेश वर्मा
उदयपुर 23 दिसम्बर। शहर के आॅक्सीजन हब गुलाब बाग का भ्रमण करने वालों को अब दोहरी खुशी मिलने वाली हैं। शनिवार को शहर विधायक ताराचंद जैन ने गुलाब बाग में नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। बताया गया कि गुलाब बाग में नई सड़कों के निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 54 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
सड़क निर्माण शुरू किए जाने से पहले विधायक ताराचंद जैन ने सड़क बनाने के लिए लाई गई मशीनों की पूजा की तथा सड़क निर्माण कार्य को हरी झंडी दी। इस दौरान नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी तथा अन्य कई पार्षद भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने कहा कि उदयपुर शहर में बेहतर सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही काम शुरू होगा। शहर में यातायात दबाव कम करने तथा ट्राफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे आम जन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एक दिन पहले नए टेण्डरों तथा निर्माण कार्यों पर रोक से विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये कार्य निर्बाध गति से चलेंगे।
शहर में 56 करोड़ की बनेंगी सड़कें
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि आचार संहिता लगने तथा पूर्ववर्ती सरकार की इच्छा शक्ति की कमी के चलते उदयपुर में विकास कार्य ठप थे। ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं हेाने से काम रूके पड़े थे। अगले दो महीने में शहर में 56 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें बनाई जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए पैसा जारी कर दिया है। सड़कों पर लाइनिंग तथा दिशासूचक का काम भी किया जाएगा।
डबल इंजन सरकार का होगा फायदा
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार होने का पूरा फायदा उदयपुर शहर को मिलेगा। डबल इंजन की सरकार का लाभ एक दिन पहले ही देख्नने को मिला। केन्द्र सरकार ने राज्य में विकास कार्य के लिए 4500 करोड़ रुपए का बजट जारी कर दिया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!