अब भुवाणा मंडल का नाम भानु कुमार शास्त्री मंडल होगा: जिलाध्यक्ष राठौड़

जनसंघ संस्थापक सदस्य भानु कुमार शास्त्री की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी आयोजित
उदयपुर 24 फरवरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शक पूर्व सांसद एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय भानु कुमार शास्त्री की पुण्यतिथि पर उदयपुर स्थित भाजपा कार्यालय पटेल सर्कल पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भानु कुमार शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा संगठन निष्ठा और कार्यकर्ता समर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने त्याग तपस्या एवं सादगीपूर्ण जीवन से हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। आज हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं तथा उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाएं। आज ही घोषणा करते हैं की भुना मंडल का नाम अब भानु कुमार शास्त्री मंडल होगा
सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि भानु कुमार शास्त्री ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा संगठन निर्माण और कार्यकर्ता सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों से कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित किया।
 इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भानु कुमार शास्त्री ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग तपस्या सादगी एवं संगठन निष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव राष्ट्रहित और संगठन हित को सर्वोपरि रखा।
संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट शास्त्रीजी के अनुज भ्राता पदम शास्त्री पूर्व महापौर लोकेश द्विवेदी जिला महामंत्री पारस सिंघवी प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धाबाई दिग्विजय श्रीमाली  किरण तातेड जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश विप्लवी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शास्त्री जी के राजनीतिक सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा शहर  जिला पदाधिकारी मांगू सिंह रावत सिद्धार्थ शर्मा गिरीश शर्मा मंडल वरिष्ठ नेता सुषमा कुमावत पूर्व पार्षद राजकुमारी गन्ना
अध्यक्ष अमृत मेनारिया प्रताप सिंह राठौड़ कन्हैया लाल वैष्णव विजय आहुजा मोहन पटेल राकेश जैन बाबूलाल ओड दीपक कुमावत जनप्रतिनिधि विभिन्न मोर्चों एवं मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!