उदयपुरै। प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में नदारद रहने पर जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(सीएमएचओ)को कारण बताओ नोटिस दिया है। जिसमें तीन दिन में जबाव देने को कहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जन्म मृत्यु पंजीयन एवं नागरिक पंजीयन प्रणााली को लेकर समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्री परिसर में आयोजित हुई। जिसमें राज्य के आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानीसिंह देथा और जनगणना नागरिक पंजीयन निदेशालय के निदेशक विष्णुचरण मल्लिक ने उदयपुर संभाग की समीक्षा की थी। जिसमें शामिल होने के लिए जिला कलक्टर ने सभी विभागों के मुखियाओं को उपस्थित रहने के लिए पहले से ही सूचना दी थी। इसके बाजवूद सीएमएचओ डॉ. शंकर बामणिया इस बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपने अधीनस्थ को बैठक में भेजा लेकिन वह चिकित्सा विभाग में लंबित 118 कारणों के मामले में जबाव नहीं दे पाए। जिस पर जयपुर से बैठक की समीक्षा कर रहे दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जताई तथा सीएमएचओ को नोटिस देकर जबाव तलब करने को कहा था। जिसकी पालना में मंगलवार को जिला कलक्टर ने नोटिस जारी किया। कलेक्टर ने नोटिस में लिखा कि सीएमएचओ ने बैठक में नहीं आकर राजकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित किया है।
प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में नदारद रहने पर सीएमएचओ को नोटिस
