भाजपा लोकसभा चुनाव हेतु पूरी तैयारी पर
नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता के लिए जुटी भाजपा शहर देहात
उदयपुर 26 मार्च। उदयपुर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में अपने प्रत्याशी मन्नालाल रावत को चुनाव में लक्ष्य से अधिक मतों के अंतर से जीताने के लिए जी जान से जुट गई है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला की इकाई विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क कर प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है कहीं भी कोई चुप ना हो इसके लिए पार्टी का कैडर लगातार गतिशील है।
लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि गुरुवार 28 मार्च को दोपहर 12:15 बजे भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय सीट के प्रत्याशी मन्नालाल रावत वरिष्ठ नेताओं के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसी दिन प्रात 11:00 बजे से नगर निगम परिसर में भारतीय जनता पार्टी चुनावी सभा करेगी जिसमें सभी आठों विधानसभा के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। चुनावी सभा एवं नामांकन सभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष स्तर के नेताओं से लेकर मंडल शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरी तैयारी के साथ नामांकन रैली को सफल बनाने में जुट गए हैं।
प्रमोद सामर ने बताया कि नामांकन रैली एवं अन्य कार्यक्रमों की ऐतिहासिक सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के सानिध्य में बुधवार 27 मार्च को अपरान्ह 4:30 बजे जगदीश चौक से पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी श्रीमन्नालाल रावत के साथ सभी विधायक भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पैदल जनसंपर्क करते हुए जगदीश चौक से प्रारंभ होंगे जो घंटाघर,मोती चौहट्टा, मालदास स्ट्रीट मोचीवाडा, बड़ा बाजार मंडी की नाल मार्शल चौराहा झिनिरेत होते हुए सूरजपोल सर्कल स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर सभी के धन्यवाद के साथ संपन्न करेंगे इस दौरान मार्ग में सभी व्यापारियों नागरिकों से नामांकन रैली में अपनी सहभागिता प्रदान करने हेतु आग्रह करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं देहात जिला अध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सानिध्य में दोनों ही जिलों के मंडलों के कार्यकर्ताओं एवं प्रकोष्ठ मोर्चो के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश प्रदान किया जा रहे हैं।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज प्रमोद सामर ने चुनाव प्रबंधन समिति की एवं शहर देहात के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक लेकर दिशा निर्देश प्रदान किया उन्होंने बैठक में प्रत्येक विधानसभा पर विधायकों एवं चुनाव के निमित्त टी प्रभारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से नामांकन रैली में लाया जाए इसकी सभी व्यवस्थित रूप से तैयारी कर कार्यकर्ताओं को समय पर सभा स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय पर विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई जिसमें विशेष कर युवा मोर्चा महिला मोर्चा ओबीसी मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा जनजाति मोर्चा किसान मोर्चा एवं अन्य प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई जिसको शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर उपमहापौर पारस सिंघवी,शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान जनजाति मोर्चे के प्रदेश शंकर खराड़ी उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने संबोधित करते हुए 27 मार्च को जगदीश चौक से सूरजपोल तक होने वाले जनसंपर्क अभियान एवं नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश देकर अपने-अपने मोर्चो में व्यवस्थित सूचना प्रदान करने एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर युवा मोर्चा के रणजीत सिंह दिगपाल हिमांशु बागड़ी महिला मोर्चा की कविता जोशी जनजाति मोर्चे की प्रदेश मंत्री संतोष मीणा देहात जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु अग्रवाल अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची महामंत्री गोपाल सालवी रोशन वसीटा, जिला संयोजक बाबूलाल ओड, महामंत्री रामलाल साहू सहित मोर्चा और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के सभी भाजपा पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों की एक बैठक जिला कार्यालय पर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर महापौर गोविंद सिंह टांक उप महापौर पारस सिंघवी, शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ आदि ने संबोधित करते हुए इस बार 400 पार के नारे को परिलक्षित करने के लिए युद्ध स्तर की तैयारी करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से इस जनसंपर्क करें उनकी समस्याओं को सुने और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा लाभार्थियों की जो सूची उपलब्ध कराई है उन लाभार्थियों को भी संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल की बारे में जानकारी दे उनका समर्थन प्राप्त करें। 27 मार्च को जनसंपर्क रैली एवं 28 मार्च को नामांकन रैली में अधिक अधिक संख्या में अपने वार्डों से कार्यकर्ता एवं आमजन अपनी सहभागिता प्रदान करें इसकी चिंता सभी पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी करें।
