श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्मल मालवी व कार्याध्यक्ष शांतिलाल गंगावत’

आदिनाथ जंयती पर 3 को निकलेगी शोभायात्रा,होगा कवि सम्मेलन
उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा आगामी 3 अप्रेल को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदिनाथ जयंती प्रथमेश 2024 का सकल जैन समाज के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा,स्वामिवात्सलय, कवि सम्मेलन के साथ प्रतिवर्ष की भाँति मनाया जायेगा।
इस सन्दर्भ में संस्थान की ओर से श्री नेमिनाथ जिनालय परिसर में आयोजित बैठक में उदयपुर नगर के सभी नवयुवक एवम् महिला मंडल ने भाग लिया।
बैठक में आगामी कार्यकाल हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर परं सरंक्षक पारस  सिंघवी की गरिमामयी उपस्थित में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष  निर्मल मालवी, कार्याध्यक्ष शांतिलाल गांगावत, महामंत्री डॉ.राजेश देवड़ा, वरिष्ठ मंत्री गौरव  गनोडिया, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र दामावत एवं समस्त कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!