29 नव शिक्षकों को उपरणा ओढ़ाकर दिए नियुक्ति आदेश
राजसमन्द 25 जुलाई। नव नियुक्त शिक्षक अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करें, बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ ही विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य करें। उक्त विचार माननीया जिला प्रमुख महोदया श्रीमती रतनी देवी चौधरी ने जिला परिषद् सभागार में आयोजित जिले में अध्यापक भर्ती 2022 की नियुक्ति के 29 शिक्षकों को नियुक्ति आदेश समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्रीमान् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़ ने नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए इस वर्षाकाल में अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उसकी सार संभाल करने की बात प्रमुखता से कही। विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार व्यास ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वह अपना दृष्ठिकोण उच्च रखें, बालकों में उचित नैतिक मूल्यों का निर्माण करें और अपने ज्ञान का विस्तार बालको तक पंहुचावें। समारोह में नव नियुक्त शिक्षकों ने पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की इस अवसर पर शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा श्री रूपेश पालीपाल ने किया।
नव नियुक्त शिक्षक अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करें -ः जिला प्रमुख रतनी देवी
