परिवार विवरणिका तथा महिला दूरभाष निर्देशिका का हुआ विमोचन
उदयपुर। श्री खड़क जैन प्रवासी संघ उदयपुर का ध्यानोदय तीर्थ बलीचा उदयपुर पर प्रयास वीर निर्माण वर्ष 2552 के नुतन वर्ष मिलन समारोह एवं परिवार विवरणिका तथा महिला दूरभाष निर्देशिका 2025 का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में समाज कार्यकर्ता वयोवृद्ध हीरालाल पंचोली का अभिनंदन पत्र से बहुमान किया गया। समारोह अध्यक्ष अशोक शाह तथा प्रन्यास अध्यक्ष चंदनलाल छापिया ने गुणगान करते हुए समारोह को संबोधित किया।
समारोह संयोजक अमृतलाल बोहरा ने बताया कि समारोह में चंदन लाल छपिया को पुनः 3 साल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा अमृतलाल बोहरा को महामंत्री नियुक्त किया गया।
श्री खड़क जैन प्रवासी संघ का नूतन वर्ष मिलन समारोह सम्पन्न
