देशभक्ति थीम पर आधारित नई वीडियो सॉन्ग “वंदे मातरम” की लॉन्चिंग जल्द* : मुकेश माधवानी

उदयपुर। एमस्क्वेयर प्रोडक्शन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि वीडियो में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से से देशभक्ति की भावना को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो न सिर्फ नृत्य कला को दर्शाता है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को भी जागृत करता है। इस वीडियो सॉन्ग को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा, जहां आमजन इसे देख सकेंगे।

कथक आश्रम उदयपुर और एमस्क्वेयर प्रोडक्शन के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभक्ति थीम पर नए वीडियो सॉन्ग “वंदे मातरम” की शूटिंग पूरी कर ली गई है। इस बार फोटोकेयर उदयपुर के साथ मिलकर वीडियो को तैयार किया गया है। वीडियो को दिलीप बालचंदानी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा शूट किया गया है।

वीडियो सॉन्ग का निर्देशन चंद्रकला चौधरी ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी प्रियांशी जोशी और निमिषा भाटी ने निभाई है। देशभक्ति थीम पर आधारित “वंदे मातरम वीडियो सॉन्ग” की शूटिंग उदयपुर के मशहूर ‘आई लव उदयपुर गार्डन’ में की गई है।

कत्थक आश्रम की संस्थापिका चन्द्रकला चौधरी ने बताया कि वीडियो सॉन्ग “वंदे मातरम” की लॉचिंग जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो में निमिषा भाटी, प्रियांशी जोशी, वैदेही दशोरा, कौमुदी मोहले, पूर्वी अग्रवाल, आयना कालरा, सौम्या बैराठी, वेदिका सुहालका, राजवी और मोनिका तिवारी ने अभिनय किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!