नव भारत साक्षरता परीक्षा आयोजित

उदयपुर, 17 मार्च। जिले की गिर्वा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाकन कोटड़ा में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा प्रधानाचार्य डा. गणेश लाल कलाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
ग्राम पंचायत मूल्यांकन प्रभारी विनोद जैन ने बताया कि डाकन कोटडा के खेरा- खेत में आयोजित 15 वर्ष से अधिक उम्र की 40 नव साक्षर महिलाओं ने साक्षरता गीत गाते हुए मूल्यांकन केंद्र पर प्रवेश किया, सीखने की लगन लिए पूर्ण उत्साह के साथ सभी ने मूल्यांकन कार्यक्रम में भाग लिया ।
गांव प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया की अगले मूल्याकंन कार्यक्रम में वंचित रह गए अन्य नव साक्षर भी परीक्षा दे सकेंगे उन्होंने सभी असाक्षरो को इससे जुड़ने का आह्वान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!