बीसीआई टूरिज्म चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित

पर्यटन और व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

उदयपुर।उदयपुर में पर्यटन और व्यवसाय को नई दिशा देने की पहल के तहत बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बीसीआई टूरिज्म  की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने आधिकारिक रूप से नई टीम का गठन करते हुए संगठन के आगामी विज़न और योजनाओं को साझा किया। नई कार्यकारिणी में गौरव भंडारी को जनरल सेक्रेटरी,  सूरभी मेनारिया धींग को सेक्रेटरी और स्वाति स्वरूपरिया को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम बीसीआई टूरिज्म चैप्टर को मजबूत करने और पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से कार्य करेगी।

इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि आज के दौर में पर्यटन केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापार, संस्कृति और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमियों को एक मंच देना, नए अवसरों को बढ़ावा देना और उदयपुर सहित पूरे क्षेत्र को पर्यटन और व्यवसाय के मानचित्र पर और मजबूत बनाना है। डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने विश्वास जताया कि नई टीम मिलकर नवाचार, नेटवर्किंग और सकारात्मक सोच के साथ काम करेगी, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित होंगी।

प्रेरणादायक संदेश:“जब सही सोच, सही टीम और सही नेतृत्व एक साथ आते हैं, तो विकास की नई राहें अपने आप बनती हैं। बीसीआई टूरिज्म चैप्टर उसी नई शुरुआत का प्रतीक है, जो उदयपुर को पर्यटन और व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!