सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

सांसद रावत का किया अभिनंदन
उदयपुर, 22 अगस्त.  सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन, उदयपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साधारण सभा की बैठक में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। अध्यक्ष पद पर प्रहलाद सिंह झाला, उपाध्यक्ष विमल चंद जैन व विजय दुग्गल, महासचिव आनंद सिंह परिहार, संगठन सचिव डी. एस. व्यास व एल एल सिंघवी, सहायक महासचिव शंभू सिंह चौहान व विनोद उपाध्याय, वित्त सचिव बी एन गोयल व अनिल बाचेला, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह झाला, आदेश कुमार जोशी, केजी शाकद्वीपीय, भेरूलाल झालावत, आर. एल. जैन, पीबी चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह जैन व ऑडिटर पीसी सेठी चुने गए।
 सांसद रावत का अभिनंदन –
उदयपुर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर स्वीकृत कराने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत का अभिनंदन किया। संगठन सचिव डी एस व्यास व महासचिव आनंद सिंह परिहार ने सांसद रावत को उपरणा औढ़ा कर व माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से उदयपुर में वेलनेस  सेंटर खोले जाने के संबंध में अग्रिम कार्यवाही के लिए भी सांसद रावत को अवगत कराया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!