राउंड टेबल इंडिया द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा का आयोजन आज

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया उदयपुर द्वारा एक भव्य परोपकारी कार्यक्रम ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा का आयोजन रविवार को रानी रोड़ स्थित मेंशन बैंक्वेट बाई रेडिसन में किया जायेगा। इस आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग सरकारी विद्यालयों में आधुनिक कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।
राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन साहिल नवलखा ने बताया कि यह एक चैरिटेबल फंड रेजिंग कार्यक्रम है और उदयपुर में अपने तरह का अद्वितीय आयोजन है। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया अब तक पूरे देश में 537 करोड़ रुपयों की लागत से 10040 कक्षायें सरकारी विद्यालयों में बना चुका है और उदयपुर में अब तक 100 से अधिक कक्षाओं का निर्माण कर चुका है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुजराती सिंगर रुतविच पंड्या की लाइव प्रस्तुति होगी। गुजराती और इंदौरी फलाहारी व्यंजनों से आयोजन स्थल महकेगा। कार्यक्रम की शुरूआत महाआरती से होगी। कार्यक्रम में लेजर शो अपनी विविधता बिखेरेगी। नीऑन डांडिया राउंड का आयोजन होगा।
राउंड टेबल इंडिया के कोषाध्यक्ष नमन पाटीदार ने शहरवासियों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस परोपकारी उद्देश्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और योगदान दें, जिससे अधिक से अधिक सरकारी विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा व आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराई जा सकंे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेक्सीथों, स्टोनेक्स, पसिफिक हॉस्पिटल सिटी, अर्चि बिल्डर, जे के मार्बल, टोयोटा, हेक्क्यू क्वार्ट्ज, अबार, रजवाड़ा ज्वेल्स, विक्टोरिया मेन्शन, माउंट बैंक, अलंकार ज्वेल्स आदि दानदाताओ द्वारा सहयोग किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!