उदयपुर। नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के उपलक्ष्य में गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय गार्डन में रविवार को नवल योग सेवा संस्थान द्वारा प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक नि: शुल्क योग प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शोभा बाबेल ने बताया प्रतिभागियों हेतु स्वागत उद्बोधन सुविवि योग केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने दिया, योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग सहायक रितिका सुखवाल, प्रियंका छाजेड, खुशी लोहार, जानवी भाटिया, रीना सुराणा, शुभम पुरबिया ने नि:शुल्क योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया गया । शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर अधिक उल्लास के साथ आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। शिविर में विप्र समाज अध्यक्ष के के शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह चौहान, डॉ सिम्मी सिंह,नीति बंसल, यशवंत बापना, आभा बापना, पवन सुखवाल, मोना पंवार, भावना व्यास,आशा पालीवाल, मनीष बंसल ,नीलम अग्रवाल ,सोना सांखला ,नितिन जैन, आरती, मुकेश धाबाई ,कल्याणजी व पुष्कर जी शर्मा के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की प्रतिभागिता रही ।
पन्नाधाय गार्डन में रविवार को नवल योग सेवा संस्थान द्वारा नि: शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन
