सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के रूप राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व नीरजा मोदी स्कूल हुए पुरूस्कृत

उदयपुर। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भूपाल नोबल्स इनडोर स्टेडियम में उन्नत 2024 राजस्थान समृद्धि के तहत प्रयास संस्थान की ओर से जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, कृषि एवं विकास कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंसेज एवं पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय महा प्रदर्शनी के तीसरे व अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के रूप में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में नीरजा मोदी स्कूल को पुरूस्कृत किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन थे।
प्रयास संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर मन्नत चावला एवं महक गिबरानी ने बताया कि तीन दिन चली इस प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के रूप में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, कुक्कुट प्रजनन पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,राष्ट्रीय सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग योजना ब्यूरो,भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद,जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण,पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय,भारतीय स्टेट बैंक हमारा स्वर्ण प्रायोजक के रूप में भारतीय स्टेट बैंक,पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकारों का संरक्षण के लिये भारतीय मृदा एवं भूमि उपयोग सर्वेक्षण (स्लूसी) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग,राष्ट्रीय एटलस एवं विषयगत मानचित्रण संगठन (एनएटीएमओ) को तथा नीरज मोदी स्कूल द्वारा एग्रीगार्ड के लिये प्रथम पुरस्कार, संकल्प, अंशुल, रुद्रप्रिया,कुशल राज,इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार, एज सेंसर के लिये तन्मय पाटीदार, ऑब्स्टिकल सेंसर के लिये इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार, राहुल मीना को पुरूस्कृत किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!