नाथद्वारा, 11 अगस्त। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अपने क्षेत्र के कई शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री मेवाड़ ने चिकलवास के बूथ अध्यक्ष नारायण जी लोहार के भाई भगवान लाल जी के निधन पर उनके निवास पर जाकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही विधायक श्री मेवाड़ चिकलवास गाँव में हुए एक दुखद हादसे के शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। हाल ही में एक निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से कालू लाल मेघवाल, भगवती लाल मेघवाल, शांति लाल मेघवाल, और भंवर मेघवाल का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया था। श्री मेवाड़ ने इन परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। विधायक मेवाड़ ने जंबोला में राय सिंह जी के निधन पर भी उनके परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही, समलेता में शंकर सिंह जी के निधन पर उनके परिवार से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। जैसा कि पहले से सूचित है कि सभी मृतकों को पाँच लाख मुख्यमंत्री आयुष्मान एक्सीडेंट पालिसी के तहत दिये जाएँगे। घायलों को जो मुख्यमंत्री आयुष्मान एक्सीडेंट पालिसी में कवर्ड है उन्हें 1.5 लाख से 3 लाख की सहायता दी जाएगी। घायलों में जो भी मुख्यमंत्री एक्सीडेंट पालिसी में कवर्ड नहीं है उन्हें नाथद्वारा विधायक के प्रयास से 50000 की सहायता राशि मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान की जाएगी।
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना
