ध्यानोदय तीर्थ पर नंदिश्वर दीप विधान पूजा प्रारम्भ

उदयपुर। ध्यानोदय तीर्थ पर अष्ठनिका महापर्व के अवसर पर भव्य नंदिश्वर द्वीप विधान पूजो गुरु माँ सुप्रकाशमति माताजी सानिध्य मंे आज से प्रारम्भ हुई।
ध्यानोदय तीर्थ ट्रस्ट के ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि आज के सोधर्म इंद्र मांगीलाल लाल थे। इस अवसर पर गुरु माँ ने कहा कि जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व अठाई जो की 8दिन तक चलता है इसे अष्ठानिका महा पर्व भी कहा जाता है। जो की फाल्गुनी अष्टमी से पूर्णिमा तक चलेगा। इन दिनांे मंे देव जो की नंदिश्वर द्वीप है वहंा 108 जिन प्रतिमा की 24 घंटे पूजा करते है और मानव उस जगह जा नहीं सकता, अतः जिन मंदिर मे यह पूजा नदिश्वर द्वीप प्रतिमा का करके अपने आप को पुण्यवान बनाता है। नंदीश्वर द्वीप, जैन धर्म में एक पवित्र द्वीप है. यह द्वीप भगवान जिनेंद्र की आराधना का दिव्य स्थल है. जैन धर्म के धार्मिक ग्रंथों में इसका बहुत जगह उल्लेख मिलता है। इसकी पूजा अब 14 मार्च तक जारी रहेगी।
’नंदिश्वर द्वीप महान चारो दिशा सोहे,बावन जिन मंदिर जान सुरु नर मन मोहे..’ गुरु माँ के प्रवचन के बाद दिव्य आरती एवं गुरु माँ की आरती हुई। प्रतिदिन 9 बजे गुरु माँ का प्रवचन ध्यानोदय तीर्थ पर 8दिन चलेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!