उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस पर मेरा भारत महान पर विशेष उद्बोधन देते हुए महासती संयमलता ने कहा मेरा भारत सारी दुनिया से निराला भारत है। भारत की संस्कृति चरित्र प्रधान संस्कृति है। परमात्मा की खोज और उसकी प्राप्ति केवल इसी देश की उपलब्धि है।
यहां आचार- विचार खान-पान रहन-सहन रीति-रिवाज मान -मर्यादा सब कुछ उच्च और आदर्श में है। साध्वी ने आगे कहा भारत के पास इतिहास है,गौरव है, गरिमा है, मर्यादा है, समर्पण है, त्याग है,दर्शन है। भारत में भोग नहीं भगवान है। लंदन में यदि पांच हज़ार सिनेमाघर है तो हमारे यहां वृंदावन में साढ़े पांच हजार भगवान के मंदिर है। भारत सभी को निभाता है इसलिए भारत को माता का दर्जा दिया है।
आज पूरे विश्व में आतंकवाद महामारी की तरह फैल चुका है।सोने की चिड़िया था मेरा देश,इसे कर्जदार बना दिया।मेरे देश को खतरा ना हिंदू से हैं ना मुसलमानों से है मेरे देश को खतरा सिर्फ बेईमानों से है। विवाद, संप्रदायवाद और आतंकवाद से परिवार, समाज व देश खतरे में है। आज भारत को महावीर के सिद्धांतों की आवश्यकता है।
युवा मण्डल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सुंदर नाटिका की प्रस्तुति हुई। साध्वी अमितप्रज्ञा साध्वी कमलप्रज्ञा साध्वी सौरभप्रज्ञा ने मधुर देशभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानक भवन ष्वंदे मातरमष् के नारों से गूंज उठा । दोपहर में 78वे आजादी अमृत महोत्सव पर देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अनेक देशभक्तों ने देशभक्ति का परिचय दिया।
रोटरी क्लब उदय ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
उदयपुर। संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग उदयपुर में 78 स्वतंत्रता समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमे रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष अशोक लिंजारा, सचिव करन गर्ग, अदिति राठौड़, स्वाति, बृजभूषण, शालिनी भटनागर, ऋतु वैष्णव, नवदीपसिंह काकू,आशीष लौहार,अशोक वीरवाल,अनीता,सरिता सुनारिया आदि उपस्थित रहे। समारोह के अध्यक्ष अशोक लिंजारा एवं अतिथि गणमान्य रोटरी क्लब उदय के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया तत्पश्चात् विद्यार्थियो द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, साथ ही निदेशक महोदय एवं संस्था के प्रधानाचार्य युगल स्वर्णकार, डॉ वाणी भट्ट एवम सभी स्टॉफ मौजूद रहे।
