आज से फतहनगर में होगी संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर की श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि पर शनिवार से 16 फरवरी तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

बागला परिवार द्वारा करवाई जा रही इस कथा में रामद्वारा चित्तौड़ के संत दिग्विजयरामजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का सौभाग्य मिलेगा। कथा प्रवक्त संत के आज फतहनगर पहुंचने पर मेजबान बागला परिवार एवं नगरवासियों ने जोरदार अगवानी की। बागला परिवार के राधेश्याम बागला ने बताया कि शनिवार को कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा अखाड़ा मंदिर से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होने बताया कि कथा कार्यक्रम के दौरान ही 12 फरवरी को शाम 7 बजे से गौ ऋषि प्रकाशदास महाराज की भजन संध्या होगी। 13 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक प्रभु चारभुजा नाथ की गढ़बोर से फतहनगर पदरावणी होगी। 14 फरवरी को सायं 7.30 बजे से सुन्दरकाण्ड परिवार अयोध्या के कलाकारों के मुखारविंद से सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। 16 फरवरी को कथा समापन पर शाम 5 बजे से महा प्रसादी होगी।

ब्लाॅक निष्पादन बैठक आयोजित
फतहनगर। शुक्रवार को मावली पंचायत समिति परिसर हॉल में ब्लॉक के प्रधानाचार्य, पीईईओ,यूसीईईओ की एक दिवसीय बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार की अध्यक्षता एवं विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी खिंची के मुख्य आथित्य में आयोजित की गयी। बैठक का संचालन संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी ने किया।

संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर ने समग्र शिक्षा की संचालित समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एसीबीईओ प्रथम प्रकाशचंद्र चैधरी ने एमडीएम, दुग्ध योजना, बोर्ड परीक्षा, खेल मैदान, बाउंड्री वाल, सामुदायिक सदस्य प्रशिक्षण आदि पर चर्चा की। संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी ने शाला दर्पण ऑनलाइन, यूडाईस, सूर्य नमस्कार, मिशन स्टार्ट, ब्लॉक रैंकिंग, आधार जनाधार, शाला सिद्धी आदि पर जानकारी दी।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने समस्त गतिविधियों की समीक्षा की। विकास अधिकारी मावली शैलैन्द्र पी खिंची ने साफ सफाई पर विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक निष्पादन बैठक में विकास अधिकारी का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर कर स्वागत किया। लेखा संबंधित जानकारी सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत ने दी। ब्लॉक के पीईईओ,यूसीईईओ, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि एवं ब्लॉक कार्यालय स्टाफ पवन नागौरी, चुन्नीलाल अहीर, कमल सिंह राणावत, शांति लाल मीणा, कैलाश प्रजापत, राधेश्याम विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!