उदयपुर, जयपुर और अहमदाबाद के प्रतिष्ठानों पर हुआ सदस्यों का भव्य समागम : मुकेश माधवानी 

बिजनेस सर्कल इंडिया ने जुलाई माह में देशभर में की वर्कप्लेस विज़िट्स
उदयपुर। भारत के अग्रणी बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की जुलाई माह में देश के विभिन्न शहरों उदयपुर, जयपुर एवं अहमदाबाद में एक साथ वर्कप्लेस विज़िट्स का सफल आयोजन किया गया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी समझ, विश्वास और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देना रहा, जिससे वे एक-दूसरे के व्यवसायों को निकट से जान सकें और अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें।

उदयपुर में बीसीआई उत्सव की विज़िट धर्मवीर जी के प्रतिष्ठान (न्यू फ्लोरा कॉम्प्लेक्स कॉलोनी, पुला) पर आयोजित हुई, जिसका संचालन चैप्टर अध्यक्ष ऋतुराज खन्ना ने किया।  इसी दिन बीसीआई चार्टर की विज़िट इनफिनिटी क्लोसज (सेक्टर 4, बीएसएनएल कार्यालय के पीछे) पर संपन्न हुई, जहां अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन ने नेतृत्व किया।  बीसीआई निर्माण चैप्टर की विज़िट होटल ग्रांडेसिटा, उदयपोल पर आयोजित की गई, जिसमें मेज़बान रमेश कुमार पहलवानी रहे और संचालन चैप्टर अध्यक्ष उपेन्द्र तातेड़ ने किया। जयपुर में हिम्मत सिंह नाथावत के प्रतिष्ठान (वीजे सिटी टावर, सी-स्कीम) पर वर्कप्लेस विज़िट आयोजित हुई, जिसका संचालन प्रीति सक्सेना द्वारा किया गया।
अहमदाबाद में बीसीआई निर्माण – अहमदाबाद चैप्टर की विज़िट अनिल वैष्णव के प्रतिष्ठान (रेवती टॉवर बी, कोर्टयार्ड मैरियट होटल के पास, सैटेलाइट) पर संपन्न हुई। सभी स्थानों पर बीसीआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे के कार्यक्षेत्रों को समझते हुए नेटवर्किंग को और मजबूत किया।  बीसीआई ने इस सफल आयोजन के लिए सभी मेज़बानों और संयोजकों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!