सुरों की मण्डली की नि:शुल्क गिटार वर्कशॉप रविवार को : मुकेश माधवानी

– युवा सिखेंगे गिटार के गुर
– संगीतकार निखिल नागर देंगे विशेष प्रशिक्षण

उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की आप सभी ने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म तो अवश्य देखी होगी और आपको वह सीन भी याद होगा जिसमें शाहरूख खान सरसो के खेत में हाथों में गिटार लेकर तुझे देखा तो ये जाना सनम गाते हैं…गिटार का क्रेज ही कुछ ऐसा है कि हाथों में आते ही हम वह सीन तो क्रिएट कर ही लेते हैं लेकिन ये फोटो बनकर ही रह जाता है।

हम गिटार बजाना सीख नहीं पाते, इसकी बड़ी वजह है प्रशिक्षण का महंगा। लेकिन लेकसिटी के संगीत प्रमियों के संगठन ‘सुरों की मंडली’ ने एक बीड़ा उठाया है जिसके तहत नि:शुल्क गिटार वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है।

यह वर्कशॉप रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में आयोजित हो रही है। इस वर्कशॉप में आप भी हिस्सा ले सकते हैं। यह पूर्णत: निशुल्क वर्कशॉप है जहां संगीतकार निखिल नागर प्रतिभागियों को नि:शुल्क गिटार का प्रशिक्षण देंगे।

सुरों की मंडली के मुकेध माधवानी ने बताया कि युवाओं में संगीत को लेकर विशेष क्रेज होता है। इसमें भी गिटार के प्रति युवाओं का आकर्षण देखा जाता है। युवा गिटार खरीद लेते हैं, लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में उनकी कला दबकर रह जाती है। ऐसे में हमारी यह पहल है कि ऐसे युवा जो गिटार का शौक रखते हैं, उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सके।

संगीतकार निखिल नागर ने बताया कि इस वर्कशॉप में संगीत से जुड़े लोगों को गिटार की बुनियादी तकनीकों को सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही, गिटार की बारिकियों को भी सिखाया जाएगा। जो युवा गिटार सिखने के इच्छुक हैं, उन्हें इस वर्कशॉप में अवश्य शामिल होना चाहिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!