बजट में सिनेमा के लिए घोषणा नहीं होने से निराशा-मुकेश माधवानी

उदयपुर। राज्य के अंतरिम बजट में राजस्थानी सिनेमा और सिने उद्योग के लिए घोषणा नहीं होने से अखिल राजस्थान फिल्म समिति ने इसे निराशाजनक बताया है। समिति अध्यक्ष मुकेश माधवानी का कहना है कि बजट से सभी को उम्मीदें थी कि राजस्थानी सिनेमा और राजस्थान में शूटिंग इत्यादि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार घोषणा करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुकेश माधवानी ने कहा कि हालाँकि दूसरी सभी घोषणाएं प्रदेश को आगे ले जाने वाली है। बजट में युवाओं, बालिकाओं और किसानों के लिए अच्छी घोषणाएं हुई हैं, निश्चित रूप से इससे प्रदेश के विकास के गति मिलेगी।
मुकेश माधवानी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि आगामी पूर्ण बजट में प्रदेश में राजस्थानी सिनेमा सहित उदयपुर में फिल्म सिटी जैसी घोषणाएं होंगी जिससे दक्षिणी राजस्थान में विकास और पर्यटन को पंख लगेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!