रिहायशी इलाकों में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल

कुराबड़ इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट के बाद बच्चों को बाहर निकलने से किया मना
उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से लोग डरे हुए है। लेपर्ड की लगातार आवाजाही से घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुराबड़ क्षेत्र के बोरी गांव के घरों के पास लेपर्ड को रात के देखा गया है। 9 अप्रैल का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लेपर्ड घरों के बाहर से निकलता दिख रहा है।
बच्चों को घर से बाहर निकलने से किया मना
ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय लेपर्ड चक्कर काटते हुए गांव से आगे जाते देखा गया है। देवीलाल नामक व्यक्ति के घर लगे फुटेज में लेपर्ड देखा गया। लोगों ने बताया कि लेपर्ड की बढ़ती आवाजाही से डर लगा रहता है। बच्चों को भी घर से अकेले बाहर रहने के लिए भी मना किया है। शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलने में बड़े भी पूरा ध्यान रख रहे है।
इस क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ा
पिछले महीने की बात करें तो उदयपुर-कुराबड़ रोड से अंदर स्थित भल्लो का गुड़ा इलाके में लेपर्ड आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया है। यह लेपर्ड वहां लगातार गांव में मूवमेंट कर रहा था। रात के अंधेरे में वह बस्ती के करीब पहुंचकर आस-पास के पशुओं का शिकार कर रहा था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!