– श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजन का दूसरा चरण शुरु
– बीस दिनों तक झीलों की नगरी में अलग-अलग आयोजन कर जन्मोत्सव मना रहा है जैन समाज
– जैन क्विज प्रतियोगिता के 20 तत्ववेत्ताओं को वितरित किए पुरस्कार
– मेरे मन में पारस नाथ तेरे मन में पारस नाथ…, रूमक-झुमक पधारों म्हारा भैरूजी… बजे कुण्डलपुर में बधाई म्यूजिकल गीतों पर झुमने पर मजबूर हुए श्रोता
उदयपुर, 21 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले 20 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में शनिवार को 21 मार्च को जैन धर्म पर आधारित म्यूजिकल जैन तम्बोला (हाउजी) का आयोजन 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में किया गया।
परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आयोजन में पूर्व में रजिस्टर्ड 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी रेणू, नीलम चण्डालिया, जीआरपी होटल्स के निदेशक राजेश बया, वाईटेक्स कम्पनी के निदेशक लविश करणपुरिया, लोकेश कोठारी, साधना-भूपेन्द्र बाबेल, बड़ाला क्लासेज के निदेशक राहुल बड़ाला के दीप प्रज्जवल से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
फत्तावत ने बताया कि महिलाओं ने मेरे मन में पारस नाथ तेरे मन में पारस नाथ…, रूमक-झुमक पधारों म्हारा भैरूजी… बजे कुण्डलपुर में बधाई…, हे काल रात्री तू कल्याणी…., वीर जन्मे महावीर जन्मे…, जनम-जनम का साथ है.. जैसे 90 भक्ति गीतों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक म्यूजिकल जैन भक्ति तंबोला (हाउजी) खेलकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। नंबरों के खेल हाउजी में हर म्यूजिकल गीत के साथ रोमांच बढ़ता गया और अर्ली 5, डबल पेयर, स्मॉल हाउजी, बिग हाउजी लाइने तथा हाउस आदि पूरी होते ही विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। तालियों की गूंज और उत्साह के बीच आयोजित इस खेल ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बांधे रखा, जहां हर खेल के साथ माहौल और भी जीवंत होता नजर आया। हर महिला के हाथ में कार्ड, नजर अंकों पर, पेन से अंक मिलने पर चेहरे पर उत्साह और खुशी छाई रही। विजेता बनने पर तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उपहार पाने की खुशी दिखी। वहीं फस्र्ट हाउस, सैकण्ड हाउस तथ थर्ड हाउस पर क्रमश: 25000, 15000 व 11000 के नकद पुरस्कार से रेणु, नीलम चण्डालिया ने सम्मान किया।
फत्तावत ने बताया कि बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ तनावमुक्त होकर समय बिता सकें। हाउजी जैसे खेलों के माध्यम से महिलाओं में उत्साह और सहभागिता बढ़ती है। वहीं भक्तिमय वातावरण से भक्ति गीतों से जोड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को सामाजिक रूप से जोड़ने और मनोरंजन का अवसर देने का माध्यम बनते हैं।
– जैन क्विज प्रतियोगिता के तत्ववेत्ताओ को वितरित किए पुरस्कार
सुधीर चित्तौड़ा एवं विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि 12 मार्च को आयोजित जैन क्विज प्रतियोगिता के 756 प्रतिभागियों में 20 प्रतिभागियों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली मंजूलता जावरिया, सुरभि रांका तथा उर्मिला भण्डारी को क्रमश: 11000, 7000 व 5000 का नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर नवाजा गया तथा शेष 17 प्रतिभागियों को 1000 रुपए के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– फतहसागर की पाल पर पीस वॉक का आयोजन आज
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 22 मार्च रविवार को प्रात: 7 बजे फतहसागर की पाल पर पीस वॉक का आयोजन किया जाएगा। जिसका दायित्व महावीर जैन नवयुवक मण्डल सुन्दरवास निर्वहन करेगी। यह आयोजन सम्पूर्ण भारतवर्ष में पहला व युनिक होगा। जिसमें जैन ध्वज के पांचों रंगो की 108 प्रत्येक रंग की मानव श्रृंखला बनाकर अहिंसा व शांति का संदेश दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत वाईट ब्रिगेड, ब्ल्यू ब्रिगेड, रेड ब्रिगेड, ग्रीन ब्रिगेड व येलो ब्रिगेड में 108 प्रत्येक ब्रिगेड के श्रावक-श्राविका उसी रंग के टीशर्ट व उसी रंग की कैप पहनकर पीस वॉक में चलेंगे। यह वॉक फतहसागर ऑवर फ्लो के यहां से देवाली छोर तक निकाली जाएगी। वहीं प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर यशंवत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, विनोद भोजावत, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, चन्द्र प्रकाश चोरडिया, महेन्द्र तलेसरा, श्याम नागोरी, सुधीर चित्तौड़ा,आत्मप्रकाश जैन, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, भूपेन्द्र गजावत, नितिन लोढ़ा, जितेन्द्र सिसोदिया, राजेश भाणावत, वीरेन्द्र महात्मा, ललित कोठारी, मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, नीता छाजेड़, रचिता मोगरा, सोनल सिंघवी, प्रिया झगड़ावत सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
1100 से अधिक प्रतिभागियों ने खेला भगवान महावीर जन्मोत्सव पर म्यूजिकल जैन भक्ति तंबोला (हाउजी) खेल
