उदयपुर. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में द परफोरमर्स उदयपुर द्वारा निर्मित ‘‘मोहन से मसीहा‘‘ नाटक का मंचन आज शाम 7 बजे किया जायेगा ।
केंद्र निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस नाटक को केंद्र के मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक डॉ. लईक हुसैन ने नाटक में बापू के जीवन के विभिन्न पड़ावो को बताया जिसमे साबरमती आश्रम बनाने, चम्पारण में किसानों का दुःख दर्द, जालियांवाला बाग हत्याकांड, दाण्डी यात्रा, कैद में जीवन यापन एवं उनके हत्या के दृश्य को जोड़ा गया हैं । इस नाटक मे 25 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं । नाटक मे प्रवेश नि : शुल्क रहेगा ।
शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में मोहन से मसीहा नाटक का मंचन आज
