मोदी सरकार 10 साल में देश के विकास की बात करती है और दूसरी तरफ 80 करोड़ लोग जीवन यापन करने के लिए 5 किलों मुफ्त अनाज पर निर्भर है – राम लाल जाट

ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कांग्रेस संगठन की नींव – श्री रोहित बोहरा
देहात जिला कांग्रेस जिले के ब्लॉक स्तर और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर काम करेगी – श्री कचरू लाल चौधरी
कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करेंगे तो हम निश्चित ही लोकसभा चुनाव जीतेंगे – श्री फतह सिंह राठौड़
विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को सुधारेंगे और लोकसभा चुनाव जीतेंगे – श्री राम लाल मीणा
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रभारियों ने उदयपुर देहात और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक ली
उदयपुर। 2 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रभारियों ने उदयपुर देहात और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक अशोक नगर स्थित विज्ञान भवन में ली। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त उदयपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री श्री रामलाल जाट एवं विधायक श्री रोहित बोहरा के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी श्री रामलाल मीणा ने आज उदयपुर देहात एवम उदयपुर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक अशोकनगर स्थित विज्ञान भवन में ली। बैठक में प्रभारी पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार पिछले 10 साल में बड़े-बड़े दावे करके कह रही है कि हमने देश का विकास किया वहीं दूसरी ओर देश के 140 करोड लोगों में से 80 करोड लोगों को 5 किलो राशन बांटकर स्वयं की पीठ थपथपा रही है जबकि यह दोनों विरोधाभास की बातें हैं कि जिस देश के 80 करोड लोग 5 किलों अनाज पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं वह देश किस हाल में होगा यह सोचने वाली बात है। आज केंद्र सरकार जिस तानाशाही रवैया से आगे बढ़ रही है उसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वयं ही मजबूती के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए आगे आना होगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका अदा करनी होगी। जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को अपार जनसमर्थन मिल रहा है उससे बौखलाई भारतीय जनता पार्टी की असम सरकार ने उनके विरुद्ध षडयंत्र कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोकतंत्र में यह चीज ठीक नहीं है। हमें आम जनता के बीच जाकर आम लोगों को इन्हीं बातों को समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ और फरेब को लेकर चल रहे हैं उस झूठ और फरेब से देश आगे नहीं बढ़ेगा। देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। साथ ही यह भी बताना होगा कि राजस्थान में हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्य्मंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने जो शानदार योजनाएं बनाकर क्रियान्वयन करी थी उन योजनाओं को राजस्थान की भाजपा  सरकार चालू रखने की बात ना करके उनको बंद करने की बात कर रही है। हमें ये बाते जनता को जाकर बतानी होगी क्योंकि वो सारी योजनाएं आमजन की भलाई के लिए शुरू की गई थी। और राजस्थान की भाजपा सरकार को आमजन की भलाई से कोई मतलब नहीं है। निश्चित ही देश के हालात जो आज बने हुए हैं उसको देखकर ही लगता है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और कांग्रेस पार्टी ही देश के लोकतंत्र को बचाए रख सकती है। इसलिए हमें विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को भूलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। और कांग्रेस पार्टी का जो भी प्रत्याशी बने उस प्रत्याशी को चुनाव जीता कर दिल्ली भेजना है।
राजाखेड़ा विधायक श्री रोहित बोहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कहा कि कांग्रेस संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष संगठन की नींव होती है। अगर मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष मजबूत होंगे तो उस मंडल और ब्लॉक में कांग्रेस को जीतने से कोई रोक ही नहीं सकता। इसलिए हमें अपने ब्लॉक और मंडलों को मजबूत करना है। हर बूथ पर अपने-अपने कार्यकर्ताओं और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को एकजुट करना है। निश्चित ही अगर हम अपने मंडल और ब्लॉक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में जाएंगे तो आम जनता हमारी बात सुनेगी और कांग्रेस को जिताएगी। इसके लिए बहुत ही जल्द हम प्रभारी आपके ब्लॉक में भी आएंगे और अपने-अपने ब्लॉक में वहां के वरिष्ठ कांग्रेसजन और पदाधिकारी से संवाद कर चर्चा करेंगे। श्री बोहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने बहुत प्रयास किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के झूठ और फरेब के आगे हमारा सच हार गया। लेकिन हम इससे निराश नहीं है क्योंकि हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने शानदार काम किया था इसलिए हम अभी मजबूत विपक्ष की भूमिका में है और हम सदन से सड़क तक आमजनता के मुद्दे उठाएंगे और उनकी आवाज बनेंगे। जिससे निश्चित ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी पूर्व विधायक श्री रामलाल मीणा ने कहा की उदयपुर लोकसभा के हर विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। और हम हर विधानसभा में जाकर वहां के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाएंगे और निश्चित ही विधानसभा चुनाव में जो गलतियां रही है उन गलतियों को दूर कर लोकसभा चुनाव में जीतेंगे।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा की देहात जिला कांग्रेस बहुत ही जल्द अपने ब्लॉक के मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी और जमीन स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करेगी। श्री चौधरी ने कहा कि राजस्थान में दिल्ली से पर्ची आती है तो काम शुरू होता है। राज्य सरकार का स्वयं का राजस्थान के लिए कोई विजन नहीं है। केंद्र में जब हमारी यूपीए सरकार थी तब देश ने जो प्रगति करी वो किसी से छुपी नहीं है। और पिछले 10 सालों में मोदी सरकार की कोई एक ऐसी योजना नहीं बनी जो आज सफलतापूर्वक चल रही हो। क्योंकि मोदी सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रो का भला करने में लगी है। ये बात हम जमीनी स्तर तक जाकर आमजन को बतानी है।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि हम सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर लेंगे तो निश्चित ही हम लोकसभा चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता। विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही हमारे पक्ष में ना आए हो लेकिन निशित ही हम लोकसभा चुनाव में जीतेंगे। और मोदी सरकार के घमंड को तोड़ेंगे।
बैठक में प्रभारी पूर्व मंत्री श्री रामलाल जाट, विधायक श्री रोहित बोहरा, खेरवाड़ा विधायक डॉ दयाराम परमार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस फतेह सिंह राठौड़, श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राज्य मंत्री एवं राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश  राज श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री लाल सिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री सुरेश सुथार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री गोपाल शर्मा “गोपजी”, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, उदयपुर शहर जिला संगठन महामंत्री अरुण टॉक, उदयपुर शहर जिला उपाध्यक्ष दलपत सिंह राठौड़, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस महासचिव दिनेश दवे, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, पंकज पालीवाल, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र चौहान, डॉ कौशल नागदा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य परमानंद मेहता, शहर जिला बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, महिला कांग्रेस की निवृत्तमान अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश चौधरी, सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान रेशमा मीणा, शारदा रोत, सीमा पंचोली, चंदा सुहालका, रतन लाल पूर्बिया, दिनेश पानेरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन उदयपुर शहर जिला संगठन महामंत्री अरुण टांक ने किया एवम धन्यवाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!