दमाशों ने दिन दहाडे किया बुजुर्ग का अपहरण, जमकर की मारपीट

—बडगांव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, जांच शुरू
— भूमाफियाओं की नजर है बुुजुर्ग की जमीन पर
उदयपुर। शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक बुुजुर्ग का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग के अपहरण के बाद उसके साथ बदमाशों ने मारपीट की लेकिन कुछ देर बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसे छोड दिया। जिससे बुजुर्ग जैसे तैसे कर अपने घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजन बडगांव थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
जानकारी के अनुसार रामा गमेती अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहा था। तभी कार में सवार होकर तीन से चार बदमाश आए। रामा गमेती को बिना कुछ कहे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसको कार में जबरन डालकर उसका अपहरण कर ले गए। रामा गमेती के चिल्लाने पर उसके परिजन पहुंचे तब तक कार वहां से जा चुकी थी। इसके बाद रामा गमेती को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और जमकर मारपीट की। हांलाकि कुछ दूरी पर जाने के बाद उसे सूनसान जगह पर छोड दिया जिससे वह जैसे तैसे कर अपने घर पहुंचा। रामा गमेती ने घर आकर अपने परिजनों को बताया बदमाशों ने उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी हैं। इसके बाद रामा और उसके परिजन बडगांव थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी।
भूमाफिया चाहते है रामा गमेती की जमीन हडपना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामा गमेती के पास तीन बीघा जमीन हैं, जिस पर भूमाफियों की नजर हैं। ऐसे में पिछले कई दिनों से बदमाश रामा गमेती को पेरशान कर रहे हैं। रामा गमेती के दो पुत्र है और रामा अपनी जमीन नहीं बेचना चाहता है लेकिन भूमाफियाओं की नजर जमीन पर होने से वे से हडपना चाहते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!