मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

उदयपुर।
मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा एवं वार्षिक उत्सव रविवार को श्रीमान रणजीत सिंह सोनीगरा की अध्यक्षता में श्री अमरख जी महादेव मंदिर परिसर में फागोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
सभा में सभी पदाधिकारियों के साथ महिला सदस्यों एवं युवा शक्ति ने भी उत्साह के साथ फागोत्सव मे भाग लिया।
साधारण सभा में आगामी द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव दो चुनाव अधिकारियों श्रीमान गिरिराज गुर्जरगोड़ एवं श्रीमान सोहन लाल  शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न कराये गए जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमान परबत सिंह चुण्डावत को  अध्यक्ष, श्रीमान मोहन सिंह शक्तावत एवं सज्जन सिंह राजावत उपाध्यक्ष, श्रीमान प्रताप सिंह राठौड़ महासचिव, श्रीमान जोध सिंह शक्तावत सहसचिव, श्रीमान रणवीर सिंह  राठौड़ कोषाध्यक्ष, श्रीमान दादु सिंह देवड़ा संगठन मंत्री एवं श्रीमान गिरिराज सिंह जी पिपाड़ा प्रचार प्रसार मंत्री चुनें गए ।

श्रीमान तेज सिंह भाटी, श्रीमान रणजीत सिंह सोनीगरा संरक्षक एवं श्रीमान तेज सिंह राठौड़, श्रीमान भैरू सिंह चौहान निदेशक के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।
सर्वसम्मति से श्रीमान मान सिंह  भाटी वित्त समिति के कोषाध्यक्ष एवं श्रीमान ओम प्रकाश सिंह कच्छावा कल्याण कोष के कोषाध्यक्ष का कार्यभार का निर्वहन करेंगे।

महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन कर फूलों से फागोत्सव मनाया और बच्चों से राजस्थानी इतिहास, महापुरुषों एवं वीरांगनाओं पर ज्ञानवर्धक चर्चा की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!