उदयपुर। आज मेवाड् राजमाता साहिबा निरुपमा कुंवर जी सा ने देबारी घाटा वाला माताजी (चामुण्डा माताजी) के सांयकाल दर्शन कर सम्पूर्ण मेवाड़ की खुशहाली व सम्रद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजमाता साहिबा ने भरत भानु सिंह डबोक से माताजी के स्थान के इतिहास तथा स्थापना के समय की जानकारी ली। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर सिंह देवड़ा देबारी के नेतृत्व में राजमाता साहिबा का शाल तथा माताजी का उपरना भेट कर स्वागत किया गया। स्वागत की रस्म में महामंत्री नाहर सिंह देवड़ा, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह देवड़ा, ट्रस्ट के सदस्य नाहर सिंह देवड़ा, रूप सिंह देवड़ा, मोहन सिंह देवड़ा, भगवत सिंह देवड़ा, किशन सिंह देवड़ा, भंवर सिंह देवड़ा, किशन सिंह कितावत, वक्तावर सिंह देवड़ा साकरोदा सहित बड़ी संख्या में माताजी के भक्त मौजूद थे
मेवाड् राजमाता साहिबा निरुपमा कुंवर जी सा ने देबारी घाटा वाला माताजी दर्शन
