रोटरी एलीट की कार्यशाला में डियर जिंदगी के माध्यम से जिंदगी जियो खुल के का दिया संदेश

उदयपुर। जब भी रोजमर्रा की गतिविधियों से जीवन में ऊब या नीरसता आने लगे तो कुछ भी रचनात्मक करें, सारे तनाव या अवसाद दूर हो जाएंगे। यह बात विभिन्न विशेषज्ञों ने रोटरी क्लब एलीट द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को सिखाई। चार घंटों की  कार्यशाला के बाद सभी प्रतिभागी मानसिक रूप से तरोताजा हो कर विदा हुए।
रोटरी क्लब एलीट के अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने बताया कि क्लब द्वारा सदस्यों एवम आम लोगों के लिए डियर जिंदगी-जियो खुल के कार्यशाला का आयोजन चित्रकूटनगर स्थित नवनिर्मित एक्टिविटी सेंटर  थर्ड स्पेस  में किया। जिसमें लगभग एक सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान जानी मानी मनोविज्ञानी डॉ सिद्दीका हुसैन ने विभिन्न गेम्स एवम एक्टिविटीज के माध्यम से  मानसिक एवम भावनात्मक वेल बीइंग के महत्व के बारे में बताया।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा रोजमर्रा के जीवन की एकरसता को दूर करने के गुर सिखाए गए। दिवलीन कौर ने चिकित्सकीय लाभ से भरपूर कला सत्र संचालित किया जिसमें प्रतिभागियों को अपने अंदर छुपे कलाकार को उभारने के लिए प्रेरित किया गया।
आर्किटेक्ट एवम अभिनेता अमित गौरव ने नृत्य सत्र करवाया और उनके बाद नगर के लोकप्रिय शायर एवम गायक कपिल पालीवाल के निर्देशन में गायन सत्र हुआ जिसमे प्रतिभागियों ने खुल कर गाने गाए। आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने ध्यान का प्रशिक्षण दिया और समझाया कि किस प्रकार हम ध्यान के माध्यम से तनाव को दूर भगा सकते हैं।कार्यक्रम के आयोजन में टपरी एवं थर्ड स्पेस का सहयोग प्राप्त हुआ। क्लब के पूर्व अध्यक्षों सुनील लड्ढा एवं आशीष चोरडिया तथा मुक्ता श्रीमाली ने कार्यशाला का संयोजन किया। अंकिता मंत्री, रुचिका जैन व सचिव अजय लोढ़ा ने व्यस्थाओं व्यवस्थाएं संभाली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!