फतहनगर। फतहनगर रेलवे विकास मंच ने सांसद सीपी जोशी के नाम ज्ञापन देकर फतहनगर स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इसके तहत ट्रेन नंबर 12963- 12964 निजामुद्दीन (मेवाड) एक्सप्रेस, 09721-09722 उदयपुर-जयपुर स्पेशल सुपरफास्ट (हॉलीडे), 19665- 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, 12981-12982 जयपुर-असावरा सुपरफास्ट का ठहराव फतहनगर में करने की मांग की है। साथ ही फतहनगर में यात्री आरक्षण केन्द्र स्थापित करने से लेकर ट्रेन नंबर 19609-19610 उदयपुर से ऋषिकेष और 22901- 22902 उदयपुर से बान्द्रा टर्मिनल जाने वाली रेल को प्रतिदिन करने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, व्यापार मंडल फतहनगर के अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल, फतहनगर नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, मुकेश कुमार खटीक, फतहनगर रेलवे विकास मंच के कैलाश मंडोवरा, नटवर अग्रवाल, सुरेन्द्र सुराणा आदि लोग मौजूद रहे।
