300 सदस्यों ने मेम्बरशिप कॉन्क्लेव में लिया भाग
उदयपुर। रोटरी इंटरनेशनल जोन चार की तीन दिवसीय मेम्बरशिप कॉन्क्लेव अभिवृद्धि कार्यक्रम का समापन आगरा के जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर में हुआ।
रोटरी मेवाड़ के पूर्व उप प्रान्तपाल संदीप सिंघटवाडिया ने बताया कॉन्क्लेव की मुख्य अथिति फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता थी। वह खुद भी रोटरी इंटरेक्ट कोटा की मेंबर हैं। उसके पिता रोटरी कोटा के सदस्य हैं उन्हीं की प्रेरणा से उसने समाज सेवा के कार्य शुरू किये। पूर्व रोटरी अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष केआर रविचन्द्रन, रोटरी अन्तराष्ट्रीय डायरेक्टर राजू सुब्रमण्यम व अनिरुद्ध भटाचार्य के दिशा निर्देशन में हुआ।
कोंन्क्लेव के संयोजक पूर्व प्रान्तपाल राजेश अग्रवाल, हरीश गोड़, गुरजीत सिंह, विजय अरोड़ा थे। इस मौके पर वक्ताओं ने रोटरी में सदस्यों को किस तरह जोड़ा जाए इस बात पर सामूहिक चर्चा की। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने पर बल दिया।
रोटरी मीरा की पूर्व अध्यक्षा प्रीती सोगानी ने बताया रोटरी जोन चार में रोटरी इंटरनेशनल के बारह जिले शामिल है। कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली से लगभग तीन सौ से अधिक सदस्यों ने भाग लिया साथ ही रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 कॉन्क्लेव का होस्ट डिस्ट्रिक्ट था। इस अवसर पर 3053 के रोटरी प्रांतपाल पवन खंडेलवाल उदयपुर से रोटरी मीरा की पूर्व अध्यक्षा मोनिका सिंघटवाडिया, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, डॉ उर्मिला जैन, रोटरी वसुधा के सदस्यों ने भी शिरकत की। रोटरी कोटा के मनु पालीवाल, कपिल टुटेजा, अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट निगम चौधरी, जयपुर से सुन्दर लाल विधानी डॉ मुकेश, अहमदाबाद से राजेंद्र, संजय दलाल, रितिका बजाज, अहमदाबाद के प्रांतपाल मेहुल राठौड़, सचिव राकेश मेहता, डॉ शशिकांत राठौड़, झालोर के प्रांतपाल नियुक्त मोहन पाराशर आदि कई पूर्व अध्यक्षो, प्रान्तपालो ने शिरकत की।
रोटरी जोन चार के मेम्बरशिप कॉन्क्लेव आगरा में आयोजित’
